{"_id":"642330b6f9b66bb92906b007","slug":"bike-rider-died-due-to-bolero-collision-deoria-news-c-7-1-103667-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट के मलसी जैदपट्टी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के मलसी जैदपुट्टी के पास मंगलवार को बोलेरा ने बाइक में ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। वह रोजा इफ्तार के लिए बाजार जा रहा था।
थाना क्षेत्र के मोतीपुर निवासी रियाजुद्दीन 45 पुत्र जब्बार घर से बघौचघाट रोजा इफ्तार का बाजार करने बाइक से जा रहे थे। वह मलसी जैदपट्टी गांव के पास पहुंचे थे कि बघौचघाट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। चालक बोलेरो छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बाइक व बोलेरो को थाने ले गई। उधर रियाजुद्दीन के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।रियाजुद्दीन मुंबई में मजदूरी करते थे। वह मंगलवार सुबह ही मुंबई से घर आए थे।
थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार रियाजुद्दीन की मौत हो गई है। बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।