फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike rider beaten

Deoria News: बाइक सवार युवक को दौड़ाकर पीटा

Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
bike rider beaten
देवरिया। देवरिया-कसया मार्ग स्थित कोटवा मोड़ चौराहे पर बाइक सवार मनबढ़ों ने रविवार की दोपहर जमकर उत्पात मचाया। पथरदेवा का एक युवक बाइक से काम निपटने के बाद घर लौट रहा था। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ चौराहे पर पहुंचा था कि चार बाइक पर सवार लगभग 10 युवकों ने उसे जबरन रोक लिया। पथरदेवा के युवक के बाइक रोकते आरोपी उस पर टूट पड़े। बीच सड़क पर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके चलते चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। बीच चौराहे के मुख्य सड़क पर पिटाई करते देखकर आवागमन लगभग 15 मिनट बंद हो गया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस कर्मियों के घटनास्थल पहुंचने ही अधिक आरोपी युवक बाइक लेकर भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चले आए। शाम को पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस ने कहा कि चौराहे पर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पूछताछ के बाद शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed