फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike lifter arrested

16 बाइक के साथ अंतर्राज्यीय लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bike lifter arrested
मनोरंजन कक्ष में बाइक चोरी का पर्दाफाश करते एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

16 बाइक के साथ पांच अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार
भटनी, खामपार और स्वॉट टीम को मिली सफलता
दिल्ली के प्रशांत विहार रोहिणी कॉलोनी से चोरी बुलेट भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी, खामपार और स्वॉट टीम के हाथ शनिवार को बड़ी सफलता लगी। टीम ने 16 बाइक के साथ पांच अंतरराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक में एक दिल्ली से चोरी हुई थी। सभी लुटेरे बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया।

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि शनिवार को भटनी थाना प्रभारी अश्वनी राय, स्वॉट टीम प्रभारी संतोष यादव और सीआईयू प्रभारी अनिल यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर खनुआ नदी पर केरवनिया पुल के पास घेरेबंदी की। खामपार इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह को भी सूचना देकर बुलाया। पुलिस टीम ने यहां से पांच संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के कल्यानपुर निवासी राजेश शर्मा, विपिन यादव, जयप्रकाश यादव, बगहवा निवासी झामा गोंड उर्फ नथुनी गोंड और लेहुसी निवासी अक्षय कुमार यादव के रूप में हुई। उनके पास से पुलिस ने चोरी और लूट की 16 बाइक, एक मोबाइल फोन बरामद किया। एक के पास से तमंचा मिला। अगस्त महीने में भटनी इलाके में स्वास्थ्य कर्मचारी से बाइक और मोबाइल भी इन्हीं बदमाशों ने लूटा था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके से वर्ष 2018 में चोरी हुई बुलेट भी बदमाशों के पास मिली है। विस्तृत ब्योरा जुटाया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हैं। राजेश शर्मा इस गिरोह का सरगना है। इनके दो साथी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी हुई है। उनके गिरफ्तार होने पर चोरी की कुछ और बाइक बरामद होगी। इस दौरान एएसपी शिष्यपाल और भाटपाररानी सीताराम भी मौजूद रहे। एसपी ने पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई देते हुए पांच हजार रुपये इनाम दिया। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने के लिए एडीजी और आईजी को भी पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed