{"_id":"6807e4ab8c04bb39b70b4688","slug":"bihar-police-seized-245-boxes-of-english-liquor-deoria-news-c-208-1-sdn1004-152063-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार पुलिस को नहीं लग पाई भनक, बिहार पुलिस ने पकड़ ली 245 पेटी अंग्रेजी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार पुलिस को नहीं लग पाई भनक, बिहार पुलिस ने पकड़ ली 245 पेटी अंग्रेजी शराब
Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/रामपुर बुजुर्ग। बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक को सोमवार की रात गुठनी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस तस्कर और ट्रक को थाने लेकर पहुंची। तलाशी के दौरान ट्रक से 245 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
ट्रक चेकपोस्ट के रास्ते शराब कब चली गई, इसकी भनक लार थाने के मेहरौना चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को नहीं लग पाई है। गुठनी पुलिस को सोमवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक में तहखाना बनाकर मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते तस्कर शराब की खेप बिहार पहुंचाने की फिराक में हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी सिवान ने टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में एएसपी, गुठनी थानाध्यक्ष विकास सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी श्रीकरपुर चेकपोस्ट से आगे जतौर पहुंचे।
कुछ देर बाद रामजानकी मार्ग पर एक ट्रक आते दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया। यह देख तस्कर रफ्तार बढ़ा भागने लगा। हरकत में आई पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तस्कर की पहचान सतेंद्र यादव निवासी रघुनाथपुर थाना बनकटा के रूप में हुई। उसने बताया कि अपने गिरोह के अन्य गुर्गों के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा करता है। पकड़ी गई अंग्रेजी शराब को मुजफ्फरपुर लेकर जाना था। पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
उधर, मेहरौना चेकपोस्ट पर प्रतिदिन सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस दौरान संदिग्धों पर नजर रखी जाती है। साथ ही, बिहार की तरफ आने जाने वाले प्रत्येक छोटे-बड़ वाहनों की तलाशी ली जाती है। ऐसे में सोमवार को शराब से भरी ट्रक के बिहार की सीमा में प्रवेश कर जाने से पुलिस विभाग की खूब किरकिरी हो रही है।च