फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Big Tuesday celebrated with reverence

Deoria News: श्रद्धा के साथ मनाया गया बड़ा मंगलवार

Wed, 13 May 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 13 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Big Tuesday celebrated with reverence
देवरिया। ज्येष्ठ मास के दूसरे मंगलवार को शहर से लेकर गांव तक विभिन्न हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन वह भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

शहर के जिला पंचायत परिसर में स्थित श्री सिद्धपीठ मंगलेश्वर धाम हनुमान मंदिर में सुबह भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण हुआ। शाम छह बजे से लोक संगीत पर सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद भजन कीर्तन और हनुमान जी की आरती की गई। महंत मुकुरी बाबा के नेतृत्व में भंडारा का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ज्योतिशंकर तिवारी, राजू सैनी, प्रमोद शाही, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री सालासर हनुमान मन्दिर, रागिनी मोड़ पर जेष्ठ माह के बड़े मंगलवार को भक्तों ने सुन्दरकाण्ड का पाठ किया। भक्तों की उमड़ रही भारी भीड़ से माहौल भक्ति मय हो गया। बजरंगबली के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed