फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Road Accident in Deoria Six Dead Bolero and Bus Collision News in Hindi

देवरिया में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बस की टक्कर में छह की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Tue, 19 Apr 2022 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

देवरिया जिले में गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर इंदूपुर काली मंदिर मोड़ के पास बोलेरो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर मौत दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Road Accident in Deoria Six Dead Bolero and Bus Collision News in Hindi
देवरिया में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार रात में दस बजे इंदूपुर काली मंदिर मोड़ के पास बोलेरो और प्राइवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर मौत दम तोड़ दिया। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुशीनगर जिले के कसया थाना के कोहड़ा निवासी आधा दर्जन लोग बोलेरो से रुद्रपुर की तरफ से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे, जैसे ही गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के पहुंचे कि सामने से आ रही बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए। सूचना मिलने पर आस-पास के लोगों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो ग ई, जबकि एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। 


मृतकों में बोलेरो सवार राम पुकार सिंह (65), वशिष्ठ सिंह (62), फौजदार सिंह, आयोध्या सिंह निवासी ग्राम लेहड़ा कसया कुशीनगर, अंकुर पांडेय (18) पुत्र देवदत्त पांडेय और बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत जिला अस्पताल में हुई। आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें जोखन सिंह और रामसूरत सिंह की हालत गंभीर बताई जाती है। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने छह लोगों के मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed