{"_id":"5d35e48b8ebc3e6cd11bb2fb","slug":"bhulani-deoria-news-gkp314861270","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की डूबने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की डूबने से मौत
भलुअनी की घटना, ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था राजकुमार
अमर उजाला ब्यूरो
भलुअनी। स्थानीय गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की सोमवार को पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भलुअनी गांव निवासी रामदयाल मद्धेशिया का बेटा राजकुमार (28) स्थानीय चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। सोमवार की सुबह अचानक वह घर से लापता हो गया। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। दोपहर बाद घर के पीछे पोखरे में उसका शव उतराता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने किसी तरह शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। परिजनों का कहना है कि सुबह बारिश में घर के पीछे किसी कार्य से गया था। मौत की खबर मिलने पर पत्नी सुधा और मां रतन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव निवासी रामदयाल मद्धेशिया की पांच संतानों में राजकुमार दूसरे नंबर का बेटा था। बीते 13 फरवरी को उसकी शादी गोरखपुर के कोठा भलुआन गांव निवासी सुधा से हुई थी। वह चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता था। राजकुुमार की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।