फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhojpuri language should get constitutional recognition

Deoria News: भोजपुरी भाषा को मिले संवैधानिक मान्यता

Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri language should get constitutional recognition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग संस्था सरकार से लगातार कर रही है।
20 करोड़ से अधिक लोगों की भोजपुरी भाषा को अब तक संवैधानिक मान्यता नहीं मिलना राजनीति में व्याप्त भेदभाव का परिणाम है।
भोजपुरी भाषा विश्व के सांस्कृतिक ताने-बाने की एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। गिरमिटिया मजदूरों के रूप में विदेशों में गए लोगों ने अपनी मातृभाषा को जीवित रखा है और आज भी कई देशों में भोजपुरी संस्कृति पर्वों के रूप में मनाई जाती है। बावजूद इसके यह भाषा सरकारी स्तर पर उपेक्षित रही है।
विज्ञापन

वह रविवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक काे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि विधानसभा में भोजपुरी को राजभाषा का दर्जा दिया जाए और राज्य में भोजपुरी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने पहली बार विधानसभा में भोजपुरी को सम्मान दिलाया है।
संस्था के प्रांतीय इकाई के संरक्षक के रूप में इतिहासकार दिवाकर प्रसाद तिवारी (देवरिया), उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबे (वाराणसी) और शंभूनाथ चौबे (आगरा) को तथा सचिव पद पर हीरालाल हीरा (बलिया) और संगीता सिंह (देवरिया) को नियुक्त किया गया है।

वर्ष के अंत तक प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जूनियर शिक्षण प्रबंधक संघ की अध्यक्ष और संस्था की प्रदेश सचिव बनाई गईं संगीता सिंह ने कहा कि भाेजपुरी भाषा व साहित्य को आगे बढ़ाने की जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह इस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
इस दौरान युवराज प्रताप सिंह, मुकेश मिश्रा, दीपक मौर्या, सूरज पटेल, संदेश शर्मा, नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed