फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhatwan Dharampur pond will be developed as picnic spot

Deoria News: पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा भठवां धर्मपुर का तालाब

Mon, 16 Dec 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 16 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bhatwan Dharampur pond will be developed as picnic spot
सलेमपुर। नेहरू पार्क के पास भठवां धर्मपुर वार्ड के तालाब को जल्द पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। नगरीय झील एवं तालाब योजना के तहत 30 लाख रुपये से नगर पंचायत ने यह कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में वार्ड 13 वार्ड हैं। लोग सुबह शाम टहलने के लिए रेलवे स्टेशन, बापू इंटर कॉलेज मैदान के साथ सड़क का सहारा लेते हैं, लेकिन महिलाओं और बच्चों के लिए कोई ऐसी जगह नहीं थी जहां सुबह शाम टहल सकें। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव ने वार्ड नंबर तीन भठवां धर्मपुर वार्ड में 13 डिसमिल भूमि जो तालाब के नाम से अंकित है। उसे चिन्हित कर शासन को पत्र भेजा। शासन ने तालाब सुंदरीकरण के साथ पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए नगरीय झील एवं तालाब योजना के तहत कार्य कराने की मंजूरी देते हुए 15 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया।
विज्ञापन

बैठने के लिए लगेंगी कुर्सियां : काफी दिनों से उपेक्षित भठवां धर्मपुर के तालाब का निर्माण कार्य शुरू होते ही आसपास के लोगों में एक नई आस जग गई है। अब यहां के महिलाओं, पुरुष और बच्चों को टहलने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed