{"_id":"663fc1aa70c61372f60d8416","slug":"bharhechaura-in-esmifinal-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-125436-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उसका को हराकर भरहेचौरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उसका को हराकर भरहेचौरा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची
Sun, 12 May 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 12 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार.....
सोनबरसा गांव में चल रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में चल रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार की रात पहला क्वार्टर मैच उसका और भरहेचौरा के बीच खेला गया। इसमें भरहेचौरा की टीम ने उसका को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सोनबरसा गांव में मेमोरियल क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार की रात भरहेचौरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उसका की टीम ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। टीम की ओर से उसका के कप्तान मिथिलेश यादव ने सर्वाधिक 35 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने आई भरहेचौरा की टीम ने विस्फोटक अंदाज में आठ ओवर में ही मुकाबला जीत सेमीफाइनल में जगह बनाई। जीत में भरहेचौरा की ओर कप्तान टार्जन यादव, दुर्गेश साहनी, पट्टू प्रजापति और मणि यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इससे पहले मुख्य अतिथि उसका के ग्राम प्रधान मुकेश सिंह उर्फ तन्नू ने फीता काट और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, डिंपल मौर्य, कन्हैया मौर्य, नितेश मौर्य, विजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।