फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhakiyu took out the tricolor march, farmers came on 100 tractors

Deoria News: भाकियू ने निकाला तिरंगा मार्च, 100 ट्रैक्टर पर चढ़कर आए किसान

Sat, 12 Aug 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 12 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu took out the tricolor march, farmers came on 100 tractors
ट्रैक्टर रैली निकालकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध। संवाद
देवरिया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर तिरंगा मार्च के जरिए दम दिखाया। सौ से अधिक की संख्या में ट्रैक्टर के साथ आए किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। जय जवान, जय किसान के नारों के साथ भाकियू का काफिला बारीपुर मंदिर से सोनूघाट होते हुए शहर के सुभाष चौक पहुंचा। यहां किसानों ने पंचायत लगाई। मौके पर पहुंचे एसडीए को 13 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और एमएसपी के लिए गारंटी मांगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव पंडित सतीश चंद्र ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों से वादा किया था तीन एचपी मोटर पर किसानों को कृषि सिंचाई के लिए मुफ्त में बिजली दी जाएगी। आज भी किसानों से पैसे लिए जा रहे हैं। सैकड़ों किसानों ने कनेक्शन के लिए कैंप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया है लेकिन आज तक उनको कनेक्शन नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि भाकियू कई वर्षों से एमएसपी पर कानून बनाने की मांग करता आ रहा है। इस मामले में सरकार शिथिलता बरत रही है। उन्होंने हाटा रजवाहा, देवरिया रजवाहा, गौर राजवाहा, उदयपुर, बैकुंठपुर, माइनर समेत विभिन्न नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने, सम्मान निधि से वंचित किसानों को लाभांवित करने, निजी नलकूपों पर मीटर लगवाने की प्रक्रिया स्थगित करने, गन्ना मूल्य बढ़ाने, बकाया भुगतान शीघ्र कराने समेत 13 मांगो को पूरा कराने की मांग की। ट्रैक्टर तिरंगा मार्च को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद थी। भलुअनी थाना , कोतवाली देवरिया , क्षेत्राधिकारी नगर मय फोर्स जमे रहे। इस दौरान किसान नेता विनय सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, जैनुल अंसारी, सतीश ओझा, मुन्ना सिंह, चंद्रदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed