{"_id":"5a57a5e74f1c1b72188b46a5","slug":"bhakiu-protested111","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या को लेकर भाकियू ने दिया धरना
deoria
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचे भाकियू नेता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। धान खरीद, गन्ना मूल्य भुगतान और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले किसानों ने सुभाष चौक पर धरना दिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन बीके दोहरे को ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को 1 बजे कार्यकर्ताओं की जुटान सुभाष चौक पर हुई। यहां धरना देने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि धान खरीद करने में पीसीएफ और विपणन विभाग के कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। गन्ना मूल्य का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। किसानों को तमाम दुश्वरियां झेलनी पड़ रही है। निदान के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के हित में तमाम कदम उठाने की बात कही थी। मगर किसानों की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस दौरान हरिकेश मौर्य, विनय सिंह, श्यामदेव राय, सदानंद यादव, सुरेन चौहान, छोटेलाल यादव, सुदामा चौरसिया आदि मौजूद रहे।