फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BEO issued notice to unrecognized schools

Deoria News: बीईओ ने मान्यता विहीन स्कूलों को दिया नोटिस

Wed, 08 Apr 2026 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BEO issued notice to unrecognized schools
देवरिया। देवरिया सदर के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने मंगलवार को तीन निजी विद्यालयों का निरीक्षण किया। सभी विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाए गए। बीईओ ने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। जांच के दौरान जीएस ओसियन काॅन्वेंट स्कूल भुजौली में कक्षा 1-8 तक में कुल 160 बच्चों का नामांकन पाया गया। इसकी मान्यता नहीं थी। कासमांस कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 3-12 में 200 से अधिक छात्रों का नामांकन था। यह भी विद्यालय मान्यता विहीन पाया गया। हिलवुड एकेडमी साकेत नगर भी मान्यता विहीन पाया गया। तीनों विद्यालयों को बीइओ कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही कुछ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में मानक जैसे सीसीटीवी और समय सीमा समाप्त कर चुके अग्निशमन यंत्र मिले। उन्हें भी नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। बीईओ देवमुनि वर्मा ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर स्कूलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed