फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BEO did not consider it appropriate to stand at the arrival of MLA

Deoria News: विधायक के आगमन पर खड़े होना बीईओ ने मुनासिब नहीं समझा

Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
BEO did not consider it appropriate to stand at the arrival of MLA
-कृषक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गड़ेर में आयोजित किया गया था सम्मान समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के गड़ेर स्थित कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बीईओ भलुअनी प्रोटोकॉल का पालन करना भूल गए। वह क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका के सम्मान में अन्य लोगों की तरह कुर्सी छोड़कर खड़े होना मुनासिब नहीं समझा। इसका फोटो वायरल हो रहा है। जो चर्चा में है। हालांकि अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।

गड़ेर स्थित कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि विधायक दीपक मिश्र शाका थे। लोगों के अनुसार विधायक के कार्यक्रम में पहुंचने और उनके सम्मान में लोग खड़े हो गए, लेकिन वायरल हो रहे फोटो में बीईओ भलुअनी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वह अपना प्रोटोकॉल भूल गए। लोगों का यह भी कहना है कि इससे स्पष्ट है कि अधिकारियों की ओर से आम जनता का कितना सहयोग किया जाता होगा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी है। बीईओ सूरज कुमार ने बताया कि वह क्षेत्रीय विधायक का पूरा सम्मान करते हैं। इस तरह की कोई बात नहीं है। विधायक भी इस बात को जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed