{"_id":"67bccc6166943770fd004f0e","slug":"belvaniya-reached-the-final-after-defeating-baitalpur-5-1-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-147918-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैतालपुर को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा बेलवनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैतालपुर को 5-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा बेलवनिया
Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र के कनकपुरा के गेंदाखेली मैदान पर चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच बैतालपुर और बेलवनिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बैतालपुर को 5-1 से हराकर बेलवनिया की टीम फाइनल में जगह पक्की कर ली। पहला सेमीफाइनल पथरदेवा और बाबूपट्टी के बीच खेला जाना था, लेकिन पथरदेवा की टीम के नहीं पहुंचने पर बाबूपट्टी को वाक ओवर दे दिया गया। मंगलवार को फाइनल में बेलवनिया और बाबूपट्टी के बीच भिड़ंत होगी।
गेंदाखेली मैदान पर सोमवार को निर्धारित समय में बेलवनिया और बैतालपुर के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें बेलवनिया के खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया। खेल के पहले हॉफ के 10वें मिनट में बेलवनिया के दस नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 25वें मिनट में बेलवनिया के सात नंबर की जर्सी के खिलाड़ी ने गोल कर टीम को 2-0 बढ़त दिला दी। इसके कुछ देर बाद ही बैतालपुर के आठ नंबर जर्सी के खिलाड़ी ने एक गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। खेल के दूसरे हॉफ में बेलवनिया के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। अधिकांश समय गेंद बेतालपुर के गोल पोस्ट के इर्द-गिर्द मड़राती रही। दूसरे हॉफ के 32, 36 वें और 38वें मिनट में बेलवनिया की टीम एक के बाद एक लगातार तीन गोल कर मैच को 5-1 से जीत कर फाइनल में पहुंच गई। मैच का शुभारंभ आयोजक मुकेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कमेंट्री संदीप शर्मा ने किया, जबकि निर्णायक प्रद्मुन कुशवाहा रहे।