फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   below poverty line people will be helped

अत्यंत निर्धन परिवारों को राज्य वित्त से दी जाएगी आर्थिक मदद

Wed, 10 Jun 2020 09:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
below poverty line people will be helped
अत्यंत निर्धन परिवारों को राज्य वित्त से दी जाएगी आर्थिक मदद
विज्ञापन

भुखमरी, बीमारी, मृत्यु की दशा में ग्राम पंचायतें आर्थिक सहयोग देंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले अत्यंत निर्धन परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार ने ग्राम पंचायतों को नया निर्देश जारी किया है। भुखमरी की दशा, बीमारी एवं मृत्यु होने पर राज्य वित्त आयोग की धनराशि से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। ग्राम पंचायतों को पात्रता के हिसाब से गरीबों को योजनाओं का लाभ दिलवाने की जिम्मेदारी भी दी गई है।
गांवों में तमाम ऐसे परिवार अत्यंत निर्धन हैं। घर में न खाने के लिए राशन हैं न ही बीमारी में इलाज के लिए पैसा। इलाज के अभाव में मृत्यु हो जाने पर उनका दाह संस्कार भी नहीं हो पाता। ग्राम प्रधान बजट नहीं होने का हवाला देकर मदद से पल्ला झाड़ लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ग्राम प्रधान व सचिव ग्राम पंचायत में निवासरत अत्यंत निर्धन परिवारों की सूची तैयार करेंगे। प्राप्त राज्य वित्त आयोग की धनराशि का तीन प्रतिशत हिस्सा अत्यंत निर्धन परिवारों पर खर्च करेंगे। शासन ने विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार आर्थिक मदद के मानक तय किए गए हैं। तीन प्रतिशत से अधिक धनराशि खर्च के लिए जरूरतमंद लोगों की सूची डीपीआरओ के माध्यम से ग्राम पंचायतें डीएम को उपलब्ध कराएंगी। इसकी पूर्ति मुख्यमंत्री राहत कोष से होगी।
विज्ञापन

इनसेट
ऐसे दी जाएगी आर्थिक मदद
भुखमरी के शिकार परिवारों को ग्राम पंचायत की ओर से एक बार एक हजार रुपये, बीमारी का इलाज कराने के लिए दो हजार व आर्थिक विपन्नता की वजह से परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर दाह संस्कार के लिए पांच हजार रुपये घर के किसी वयस्क सदस्य के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
योजनाओं से आच्छादित होंगे निर्धन परिवार
जिन अत्यंत निर्धन परिवारों को ग्राम पंचायतें राज्य वित्त से आर्थिक मदद प्रदान करेंगी उनके भरण-पोषण के लिए राशन कार्ड भी बनवाया जाएगा। बीमारी में इलाज के लिए आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनवाने की कार्रवाई ग्राम पंचायत की ओर से सुनिश्चित की जाएगी।

वर्जन
शासन ने ग्राम पंचायतों को प्राप्त होने वाली राज्य वित्त आयोग की धनराशि का तीन प्रतिशत तक हिस्सा अत्यंत निर्धन परिवारों पर खर्च करने की अनुमति प्रदान की है। जिले को धनराशि आवंटित होने पर ग्राम पंचायतों के खाते में भेज दिया जाएगा।
- आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed