{"_id":"5e52bfe68ebc3ef3c13d8ac1","slug":"beloved-wants-to-go-with-lover-deoria-news-gkp342282276","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने प्रेमी और पति दोनों को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस के सामने रविवार को प्रेमी और पति एक महिला को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ गए। महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस ने प्रेमी और पति दोनों को हिरासत में ले लिया। आरोपी प्रेमी ट्रक चालक है। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है जबकि पति दोनों बच्चों को हवाला देकर अपने साथ रखने की बात कहता रहा। पुलिस ने समझाया बुझाया लेकिन बात नहीं बनीं।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला शख्स शहर के एक मोहल्ले में किराए की मकान में परिवार सहित रहता है। उसके दो बच्चे भी हैं। शख्स मजदूरी करता है। कुछ महीने पूर्व से उसकी पत्नी का रामपुर कारखाना इलाके के ही एक गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने को यादव जाति का बताता था। हालांकि वह दूसरे संप्रदाय का है। एक सप्ताह पूर्व महिला को लेकर फरार हो गया। पति ने इसकी शिकायत सदर कोतवाली पुलिस से की । पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। रविवार को आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। विवाद के चलते पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी को हिरासत में ले लिया। जबकि पति उसे अपने साथ रखना चाहता है। इस बाबत सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।