{"_id":"5f99b1218ebc3e9be83ae545","slug":"belkunda-won-openning-match-of-kabaddi-deoria-news-gkp3711536170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलकुंडा ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलकुंडा ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलकुंडा ने जीता कबड्डी का उद्घाटन मैच
रामलक्षन। बेलकुंडा के पंचायत भवन परिसर में बुधवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मुकाबले में रामनगर को 15 अंक के अंतर से हराकर बेलकुंडा ने मैच जीत लिया।
मुख्य अतिथि रामभगत निषाद ने खेल मैदान पर फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। बेलकुंडा की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में ही दो अंकों की बढ़त बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन कैच और रेड लगाकर कुल 42 अंक बटोरे। जबकि रामनगर की टीम कुल 27 अंक ही प्राप्त कर सकी। बेलकुंडा के कप्तान राकेश निषाद ने अच्छा खेल दिखाते हुए टीम के लिए 16 अंक जुटाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका नित्यानंद, सुरेश निषाद रहे। इस दौरान आयोजक विनय यादव, पिंटू निषाद, विवेक यादव, बंटी पहलवान, संतोष कुमार, पंकज, टून्नू, गोलू सिंह आदि मौजूद रहे।