फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   B.Ed entrance exam: 11890 candidates will appear at 27 centers

बीएड प्रवेश परीक्षा: 27 केंद्रों पर 11890 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 24 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance exam: 11890 candidates will appear at 27 centers
- बुंदेलखंड विवि झांसी ने 27 केंद्रों को दी अनुमति, जिले से भेजी गई थी सूची को किया गया फाइनल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिले में भी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से इस बार इसका आयोजन एक जून को होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने जिले में 27 विद्यालयों को केंद्र बनाने की फाइनल अनुमति दी है। इसमें जनपद से कुल 11890 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
उत्तर प्रदेश में बीएड प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी को शुरू हुई थी और 30 अप्रैल 2025 को अंतिम तिथि निर्धारित थी। परीक्षा का आयोजन एक जून को होगा। विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश पत्र 25 मई को जारी किए जाएंगे, जिसे संबंधित अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकेंगे। जिले में भी इस प्रवेश परीक्षा की तैयारियां को फाइनल रुप दिया जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जून माह में प्रस्तावित बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग से केंद्रों की सूची मांगी गई थी। मांगी गई केंद्रों की सूची के संबंध में माध्यमिक विभाग की ओर से पहले 28 विद्यालयों की सूची भेजी गई थी। इनमें से जनपद स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारियों के भौतिक सत्यापन के बाद 27 केंद्रों को अंतिम रूप देकर इसे आयोजक विश्वविद्यालय को भेजा गया।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिला कोआर्डिनेटर बनाए गए बीआरडी पीजी कॉलेज के डॉ.संजय कुमार व जिला नोडल डॉ. राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजक विश्वविद्यालय ने जिले में कुल 27 विद्यालयों को केंद्र बनाने की फाइनल सूची जारी कर दी है। जनपद स्तर से कुल 11890 परीक्षार्थी इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

ये विद्यालय बनेंगे केंद्र, केंद्रों को परीक्षार्थी हुए आवंटित
दीनानाथ पांडेय राजकीय कन्या पीजी कॉलेज देवरिया में 500, बीआरडी इंटर कॉलेज न्यू कालोनी देवरिया में 500, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में 500, जनता इंटर कालेज रामपुर कारखाना में 500, लाला करमचंद इंटर कॉलेज बैतालपुर में 500, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज भाटपाररानी में 500, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी में 500, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज देवरिया में 500, रामजी सहाय पीजी कॉलेज रुद्रपुर में 500, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड में 500, संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया में 500, बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर में 480, अशोक इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना 450, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपाररानी में 450, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया ब्लॉक बी पुरवा चौराहा में 428, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट में 420, कस्तूरबा इंटर कॉलेज देवरिया में 400, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव गौरीबाजार में 400, जनता इंटर कॉलेज परसिया बरडीहा सलेमपुर रोड 400, कृषक इंटर कॉलेज बलटिकरा हाटा रोड में 400, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड देवरिया में 400, शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू में 400, शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी तरकुलवा 400, बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर चौराहा गौरीबाजार में 360, ज्ञानप्रकाश इंटर कॉलेज भलुअनी में 360, राजकीय महाविद्यालय इंदुपुर गौरीबाजार में 360, बीआरडी पीजी कॉलेज देवरिया ब्लॉक ए में 282 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed