{"_id":"6470f78eb694bac24a02c4c6","slug":"become-a-teacher-by-putting-fake-documents-case-filed-deoria-news-c-7-1-182222-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक बने, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी दस्तावेज लगाकर शिक्षक बने, मुकदमा दर्ज
Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जालसाजी कर डिग्री लगाकर नौकरी कर रहे शिक्षक पर प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस फर्जीवाड़ा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जवाहरलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिरासो, भागलपुर में सहायक अध्यापक श्यामानंद सिंह यादव कई वर्षों से शिक्षक थे। जिसकी विभागीय जांच में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का शिक्षा शास्त्र व बीएड का अंक पत्र कूटरचित पाया गया था। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र कुमार जायसवाल ने सहायक अध्यापक श्यामानंद सिंह यादव के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में भागलपुर चौकी इंचार्ज मानसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।