फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beating of a priest sleeping in a hut over a trivial matter

Deoria News: मामूली बात पर कुटी में सो रहे पुजारी की पिटाई

Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Beating of a priest sleeping in a hut over a trivial matter
तीन दिन बाद महुआडीह पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का होना बताकर पल्ला झाड़ा
विज्ञापन


पीड़ित ने अब रामपुर कारखाना पुलिस से लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने मंदिर में सो रहे पुजारी की पिटाई कर दी। पुजारी के विरोध करने पर हमलावर जबरन उन्हें अपने साथ ले गए। घर ले जाकर दोबारा पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया। पुजारी के शोर मचाने पर आरोपी उन्हें छोड़कर धमकी देते हुए भाग गए। इससे पहले कुटी में रखा कुछ नकदी व अन्य सामान भी उठा ले गए। पुजारी ने महुआडीह थाना पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन, पुलिस तीन दिन बाद मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ ली।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव के रहने वाले जोगिंद्र मद्धेशिया (60), गांव में एक मंदिर के पुजारी हैं। मंदिर पर ही बनी एक कुटी में रहकर वह पूजा - पाठ करते हैं। पुजारी के अनुसार, तीन जुलाई की शाम को वह बगल गांव के सहोदर पट्टी चौराहा पर भिक्षाटन के लिए गए हुए थे। वहां गांव के बाहर एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहे एक मजदूर ने उनके साथ बदसलूकी की। इस पर दोनों में बहस हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हो गया। पुजारी मंदिर चले आए। आरोप है कि मजदूर के पक्ष में रात को सहोदरपट्टी गांव के छह से अधिक लोग लामबंद होकर कुटी पर पहुंच गए। सो रहे पुजारी को बाहर खींचकर पिटाई करने लगे। भिक्षा मांगकर कर रखा कुछ रुपए व अन्य सामान भी उठा लिए। विरोध करने पर पुजारी को घसीटते हुए अपने साथ उसी निर्माणाधीन मकान पर लेकर चले गए। वहां ले जाकर दोबारा पिटाई करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी पुजारी को धमकी देते हुए निकल गए। घटनास्थल महुआडीह थानाक्षेत्र में होने की चलते पुजारी ने सुबह महुआडीह पहुंचकर नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने मामले की जांच भी की। लेकिन, बृहस्पतिवार को मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित ने अब रामपुर कारखाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुजारी का कहना है कि पुलिस उनकी मदद करने की बजाय दौड़ा रही है। एसओ महुआडीह गिरीश चंद राय ने बताया कि जांच में पता चला कि मामला रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र का है। इसलिए वहां जाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed