{"_id":"5eaaf98b8ebc3e906700adfc","slug":"beaten-woman-died-deoria-news-gkp3497354158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में घायल महिला ने दम तोड़ा
सदर कोतवाली के घटैला गाजी गांव का मामला
कई दिनों से चल रहा था विवाद, एक विधायक के दबाव में पुलिस कर रही थी एकतरफा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के घटैला गाजी गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक महिला और उसके रिश्तेदार को मारपीट कर घायल कर दिया। देर शाम महिला ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मौत के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना कई बार हुई लेकिन पुलिस एक विधायक के दबाव में मूकदर्शक बनी रही। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
घटैला गाजी गांव में तीन दिन से विवाद चल रहा है। क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चले थे। इसमें आठ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों का केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को बासमती देवी (52) पत्नी श्यामधारी अपने किसी रिश्तेदार के साथ बृहस्पतिवार को दवा करने जा रही थीड्ड। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घेर कर दोनों की पिटाई कर दी। गाड़ी तोड़ दी, यही नहीं उसके खेत में नुकसान पहुंचाया। ट्रैक्टर लगाकर उसकी फसल बर्बाद कर दी। कोतवाली पुलिस को सूचना परिवार वालों ने दी लेकिन पुलिस पुराना विवाद मानकर एक विधायक के दबाव में चुप बैठ गई। उधर, इलाज के दौरान देर शाम को महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पिटाई के बाद ही कोतवाली पुलिस को बासमती देवी की तरफ से छह लोगों के नाम से तहरीर दी। पुलिस ने उसे उपचार के लिए भेजा था। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में बासमती देवी ने दम तोड़ दिया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि मारपीट में घायल महिला की मौत हो गई है। मामले में करवाई की जा रही है।