फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Beaten for complaining about bad sweets

Deoria News: खराब मिठाई की शिकायत पर पीटा

Thu, 04 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Beaten for complaining about bad sweets
भटनी। नगर के रामलीला मैदान के समीप खराब मिठाई वापस करना ग्राहक का भारी पड़ गया। आरोप है कि बुधवार की रात मिठाई दुकानदार ने परिजनों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। साथ ही अंगूठी और चेन लूट लिया। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भटनी के नूरीगंज बाजार निवासी विक्की मद्देशिया (25) देवरिया में दुकान चलाते है। बुधवार को उनके घर कुछ रिश्तेदार आये थे। इसके लिए वह नगर के लालकुआं के पास एक दुकान से मिठाई लेकर गए थे। घर ले जाने पर खाने पर मिठाई का स्वाद अच्छा नहीं लगा। इस पर वह मिठाई वापस करने दुकान पर पहुंच गए। इस दौरान विक्की और आरोपी दुकानदार में बहस हो गई। आरोप है कि इससे नाराज दुकानदार ने अपने परिजनों व अन्य लोगों के साथ मिलकर विक्की की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल भेज तीन आरोपियों को हिरासत में ले ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed