{"_id":"58ff855a4f1c1b9928c0d301","slug":"bdo-begging-beginning-functional-action-against-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ की पिटाई के विरोध में बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ की पिटाई के विरोध में बेमियादी कार्य बहिष्कार शुरू
देवरिया
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया ब्लॉक परिसर में बीडीओ की पिटाई के विरोध में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना ब्लॉक कार्यालय में घुसकर बीडीओ के साथ मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को देसही, तरकुलवा ब्लॉक के कर्मचारियों ने कार्यालय में तालाबंद कर धरना-प्रर्दशन किया। बुधवार से सभी ब्लॉक में कार्य ठप रहेगा। आरोपी की गिरफ्तारी होने तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है।
सोमवार को देसही ब्लॉक में भटनीदादन गांव के प्रधान पुत्र तारिक खान ने बीडीओ राजबहादुर यादव की पिटाई कर दी थी। एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव के साथ भी दुर्व्यवहार किया था। घटना के बाद ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी विरोध पर उतार आए। कार्यालय के भी कमरों में ताला बंद कर दिया। कुछ यहीं हाल तरकुलवा ब्लॉक में भी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान एडीओ चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सबको कानून का सम्मान कराना चाहिए। सेक्रेट्री शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने से जिले के सभी ब्लॉक कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि ब्लॉक में ऐसी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभारी थानेदार संजय कुमार ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। धरना-प्रदर्शन में संजय दुबे, सज्जन गौतम, नागेंद्र सिंह, जयप्रकाश यादव, विजय शंकर राय, गुड्डू यादव, गिरीश गुप्ता, राजीव मौजूद रहे। वहीं बीडीओ की पिटाई के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरवां मीरछापर चौराहे पर एक बैठक की।
विज्ञापन
पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअशीष कुशवाहा, लालमन यादव ने कहा कि कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। बीडीओ की पिटाई करने वाले ब्लॉक में गुंडई करते हैं। इस दौरान पूर्णवासी चौहान, वीरेंद्र यादव, विष्णु कुशवाहा, किशोर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।