फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bdo arrested in bribing

Deoria News: आठ हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया सेक्रेटरी

Wed, 28 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
bdo arrested in bribing
एंटी क्रप्सन की टीम ने सेक्रेटरी को किया गिरफ्तार स्रोत संवाद
फोटो--
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर गेट के बाद मचा हड़कंप, चर्चाओं का बाजार गर्म
-भुगतान के लिए डोंगल लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार शाम 4:45 बजे ग्राम विकास अधिकारी रजनीश भारती को आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर दिया। जब यह कार्रवाई हुई तो ब्लॉक परिसर में मौजूद लोग भ्रष्टाचार की चर्चा करने लगे। सेक्रेटरी अपनी तैनाती स्थल की ग्राम पंचायत सिरसिया पवार के प्रधान पुत्र से रिश्वत ले रहा था। उसके हाथ में नोट पहुंचते ही टीम ने उसे दबोच लिया।
ब्लॉक परिसर गेट पर एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई की खबर लगते ही कर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साथ ही सेक्रेटरी के क्रिया-कलापों की चर्चाएं भी तेज हो गईं। ब्लॉक गेट पर बाजार लगता था। इस कारण कुछ समय में ही भीड़ जुट गई। हालांकि, टीम पकड़ते ही उसे लेकर कार्रवाई के लिए आगे निकल गई।
विज्ञापन

बनकटा विकास खंड के सिरसिया पवार के प्रधान के पुत्र सुशील मिश्रा से ग्राम पंचायत में हुए विकास के भुगतान के लिए ग्राम विकास अधिकारी रजनीश भारती ने भुगतान के 10% कमीशन मांगा था। रुपये न देने के एवज में कई दिनों से डोंगल नहीं लग रहा था और भुगतान नहीं हो पा रहा था। प्रधान के पुत्र ने बताया कि उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से भी इस भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सेक्रेटरी की शिकायतें आम थीं, कई पंचायत के ग्राम प्रधान उनके क्रिया-कलाप से आजिज आ चुके थे। उसके बाद प्रधान पुत्र ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम गोरखपुर से कर दी। शिकायत को संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम सीधे ब्लॉक परिसर में पहुंच गई और ग्राम प्रधान से बात करके नोट में केमिकल लगाकर सेक्रेटरी को देने की बात हुई।
इसके बाद प्रधान पुत्र ब्लॉक गेट पर सेक्रेटरी को आठ हजार रुपये दे दिए। वहीं रुपये देने के बाद एंटी करप्शन की टीम ने सेक्रेटरी को रुपये लेते हुए रंगे-हाथ पकड़ लिया व बनकटा पुलिस को सौंप दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल, संतोष दीक्षित उदयप्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुबोध कुमार, नीरज सिंह, पंकज मौर्या, राजन सिंह, अरविंद कुमार, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed