फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BCA student dies in road accident, friend serious

Deoria News: सड़क हादसे में बीसीए छात्र की मौत, साथी गंभीर

Sun, 18 Feb 2024 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
BCA student dies in road accident, friend serious
नंद मोहन सिंह का फाइल फोटो   स्रोत परिजन
-बरहज से घर पैना स्कूटी से जा रहे थे दोनों युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर के कान्हा हाउस स्थित जिला पंचायत के बैरियर के निकट रामजानकी मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार पैना गांव निवासी बीसीए छात्र आनंद मोहन उर्फ छोटू सिंह (27) पुत्र स्व.जयप्रकाश उर्फ द्ददन सिंह की मौत हो गई, जबकि गांव निवासी और उनके साथी संदीप सिंह (26) वर्ष पुत्र शिवाजी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। बीसीए छात्र की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई, जबकि गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
पैना गांव निवासी स्व. जयप्रकाश सिंह के पुत्र आनंद मोहन सिंह अपने साथी संदीप के साथ स्कूटी से बरहज आए थे। जहां से दोनों घर जा रहे थे। लोगों के अनुसार दोनों कान्हा हाउस के पास पहुंचे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जिला पंचायत की ओर से लगाए गए बैरियर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया, जिसमें रास्ते में आनंद मोहन सिंह की मौत हो गई। आनंद मोहन के मौत की जानकारी होने पर आशा कार्यकत्री और मां रेनू सिंह दहाड़े मारने लगीं। वहीं भाई मदन मोहन, बहन रेनू सिंह, अंजली सिंह, अनुराधा सिंह, रिप्सी सिंह का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर सभी हतप्रभ हैं। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed