{"_id":"6668aadfb75432423c0d88d6","slug":"barhaj-defeated-sonadi-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-127617-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : बरहज ने सोनाड़ी को 79 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : बरहज ने सोनाड़ी को 79 रनों से हराया
Wed, 12 Jun 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करुअना। स्थानीय चौराहा स्थित खेल मैदान में सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सोमवार की रात जय मां बंजारी क्रिकेट क्लब सोनाड़ी और नीलम मेडिकल स्टोर क्लब बरहज के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरहज ने सोनाड़ी को 79 रनों से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बरहज की टीम ने निर्धारित आठ ओवर में तीन विकेट खोकर 99 रन बनाए। जवाब में सोनाड़ी के बल्लेबाज सात ओवर में मात्र 20 रन बनाकर आउट हो गए। मैन ऑफ द मैच मोनू विश्वकर्मा रहे। इससे पूर्व श्रीप्रकाश पाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया।
मैच के अंपायर प्रमोद व राहुल रहे। इस मौके पर विकास सिंह, शशिकांत, दीपक, सोमनाथ, अरविंद, ऋषिकांत, किशनलाल, विवेक, इरशाद, मोनू, प्रिंस आदि मौजूद रहे।