{"_id":"67784421ee38800fe80ef72d","slug":"barhaj-defeated-baitalpur-by-91-runs-deoria-news-c-208-1-sdn1004-143868-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज ने 91 रन से बैतालपुर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज ने 91 रन से बैतालपुर को हराया
Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित देवरिया लीग में शुक्रवार को पेस बॉलिंग एकेडमी बैतालपुर और तारकेश्वर एकेडमी बरहज के बीच खेला गया। इसमें बरहज ने 91 रन विपक्षी टीम को हराकर दो अंको की बढ़त बनाई। गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली आराध्या निगम मिल्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तारकेश्वर एकेडमी बरहज की टीम ने निर्धारित 32 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए, जिसमें सोनू ने 51, आलोक ने 34 तथा आराध्या निगम एवं शुभम यादव ने 18 - 18 तथा अभय यादव ने 12 रन का योगदान दिया। पेस बॉलिंग एकेडमी बैतालपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विपिन एवं निखिल ने क्रमशः 2 - 2 विकेट तथा अमन एवं आशुतोष ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पेस बॉलिंग एकेडमी बैतालपुर की पूरी टीम 26 वें ओवर में मात्र 74 रनों पर सिमट गई, जिसमें आशुतोष ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। बरहज के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आराध्या निगम, हरिश्चंद्र एवं अभिराज ने क्रमशः दो - दो विकेट तथा राहुल एवं अरविंद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। देवरिया क्रिकेट छात्रावास के प्रशिक्षक अवधेश यादव ने मैच में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाली आराध्या निगम मिल्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।