फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   barat vehicle accident boy died

Deoria News: बरात का वाहन पलटा, किशोर की मौत, छह घायल

Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
barat vehicle accident boy died
फाइल फोटो मृतक इंशाद - फोटो : SALEMPUR
बरात का वाहन पलटा, किशोर की मौत, छह घायल
विज्ञापन

सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर धनौती रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर/लार रोड। सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर धनौती ढाले के पास शुक्रवार की रात बरात से लौट रहे वाहन के रेलवे क्रॉसिंग से टकराकर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, छह बाराती घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सलेमपुर पीएचसी ले गई। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्ना रैनी के घर से शुक्रवार को सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर गांव में बरात आई थी। रात एक बजे बरात में गए वाहन से कुछ लोग गांव लौट रहे थे। इसी बीच धनौती रेलवे क्रॉसिंग पर लगे एक पिलर को टक्कर मारते हुए वाहन गढ्ढे में पलट गया। वाहन में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से निकाले।
विज्ञापन

सलेमपुर सीएचसी पर डॉक्टर ने इंशाद (12) पुत्र मीर हसन निवासी भागलपुर को मृत घोषित कर दिया। राशिद (11) पुत्र रियासत, चालक दरोगा प्रसाद ग्राम टेंगुनिया जिला बलिया, भागलपुर निवासी तौसीफ (12), शेराज अख्तर (47), शिवम यादव (22), मेराज (14), अली खान (23) घायल हैं। राशिद और दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन दोनों को जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद से गांव के लोग गमगीन हैं। माता गुड़िया खातून, भाई अलिसेन अहमद, दिलशाद अहमद, का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में मृत इंशाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दो घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed