{"_id":"698e2990c083d31f6a04f1ce","slug":"bank-strike-troubles-account-holders-business-worth-around-rs-200-crore-affected-deoria-news-c-208-1-deo1009-174775-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे खाताधारक करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैंकों में हड़ताल से परेशान रहे खाताधारक करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
Fri, 13 Feb 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
जीवन बीमा निगम के शाखा नंबर एक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी, संवाद
देवरिया। केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों से जुड़े बैंक व भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे जिले भर में करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। इसके चलते सहालग में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूपी बैंक एम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई व अन्य संगठनों से जुड़े कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक की स्टेशन रोड शाखा पर एकत्रित हुए। यहां सरकार की मजदूर विरोधी श्रम नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं एलआईसी की दोनों शाखाओं पर कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, बैंकों, एलआईसी, जीआईसी में निजीकरण व इनका विनिवेश बंद करने की मांग की। आईडीबीआई बैंक को बेचने का विरोध किया। बीमा क्षेत्र में सौ प्रतिशत विदेशी निवेश की नीति को वापस लेने की मांग की। इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों को एक इकाई में विलय करने, इन बैंकों व कंपनियों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों व अधिकारियों की भर्ती कर युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग की। इस अवसर पर धनंजय सिंह, नवनीत कुमार उपाध्याय, रत्नाकर मणि, शिवानंद त्रिपाठी, मनोज तिवारी, सुजीत चतुर्वेदी, अनिल महतो, सौरभ दास, सत्येंद्र यादव, राकेश, प्रेम, संतोष अदि उपस्थित रहे।
पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की : एलआईसी के राघव नगर स्थित शाखा नंबर एक और दो पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।