{"_id":"585825894f1c1b6755e395f8","slug":"ballast-laden-truck-stuck-in-the-main-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य बाजार में गिट्टी लदा ट्रक फंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य बाजार में गिट्टी लदा ट्रक फंसा
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
बाजार में फंसा ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुख्य बाजार में सोमवार की सुबह एक ट्रक फंस गया। ट्रक में गिट्टी लदा था। पहिया धंसने के बाद वह दो दुकानों के छज्जा पर गिर गया। मुख्य बाजार में ट्रक फंसने से पूरे दिन जाम लगा रहा। देर रात तक लोग ट्रक से गिट्टी उतरवाने के प्रयास में लगे रहे।
ट्रक चालक ने बताया कि वह मिर्जापुर से सड़क बनाने की गिट्टी लेकर हाटा कुशीनगर जा रहा था। बभवली बाईपास पर रास्ता भटक गया और मुख्य बाजार में घुस गया। बाजार में रास्ता सकरा होने के कारण वह नाली के किनारे चला गया। इस दौरान उसका पहिया धंस गया और ट्रक दुकान के छज्जे पर गिर गया। अतिक्रमण होने के कारण मुख्य बाजार में सड़के सकरी हो गई है। ट्रक फंसने से पूरे दिन आवागमन बाधित रहा। बाजार के दुकानदारों ने नगर पंचायत प्रशासन से बभवली चौराहा, पूर्वी बाईपास पर दिशा निर्देशन बोर्ड लगाने की मांग की। जिससे बड़ी गाड़ियां मुख्य बाजार में ना घुसे।