फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   baik maangane ko lekar hue vivaad mein yuvak kee peet-peetakar hatya

Deoria News: बाइक मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Sep 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
baik maangane ko lekar hue vivaad mein yuvak kee peet-peetakar hatya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खुखुंदू। बाइक मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि साथी युवक भी घायल हो गया है। दूसरे पक्ष से भी एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में बुधवार रात की है। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज कराया गया। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने तीन को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुंडेरा बुजुर्ग गांव निवासी अखिलेश सिंह (24) दो दिन पहले गांव के अनिल पांडेय के घर बाइक मांगने पहुंचा। अनिल बाइक देने से इन्कार कर दिए। इसके बाद बुधवार शाम को अनिल पांडेय बाइक लेकर गांव के चौराहे पर गए थे, इसी बीच अखिलेश भी संगम मल्ल (26) को लेकर पहुंचा और फिर वह बोला बाइक दो अभी आ रहा हूं। जब अनिल बाइक नहीं दिया तो अखिलेश ने बाइक का शीशा तोड़ डाला। अनिल बाइक लेकर घर गया। अखिलेश और संगम भी पीछे से घर आ गए। बताया जा रहा है कि अखिलेश फिर संगम के घर जाकर उसे बुलाकर चौराहे पर ले गया। चौराहे से लौटते समय दोबारा विवाद हो गया। इसके बाद संगम के घर वाले अनिल पांडेय के घर जाकर विवाद होने पर सुलह-समझौता किए। हालांकि फिर करीब 10 बजे रात को जमकर विवाद हो गया। अनिल पांडेय पक्ष का आरोप है कि अखिलेश शराब के नशे में संगम के साथ दरवाजे पर चढ़कर आया और कार का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं अखिलेश ने ईंट चलाकर शीला पांडेय का सिर फोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने अखिलेश को मारने के लिए दौड़ा लिया। हालांकि अखिलेश सामने तालाब में कूदकर भाग निकला। मगर संगम की पिटाई होने से हालत गंभीर हो गई। परिजन आनन-फानन में मेडिकल कालेज देवरिया ले गए। जहां कुछ देर इलाज चलने के बाद संगम ने दम तोड़ दिया। संगम की मौत की खबर लगते ही गांव में कई गाड़ियों से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई। इसी बीच सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी पहुंच गए। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन



पुलिस ने तीन भाईयों समेत अन्य अज्ञात पर दर्ज किया केस
खुखुंदू। मुंडेरा बुजुर्ग गांव में हुई हत्या में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक संगम मल्ल की मौत के बाद पुलिस ने उनके बड़े भाई की तहरीर पर गांव के तीन सगे भाईयों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संगम के बड़े भाई श्याम बहादुर मल्ल की तहरीर पर गांव के निवासी अनिल पांडेय, राहुल पांडेय और पंकज पांडेय समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडेरा बुजुर्ग पुलिस छावनी में तब्दील
साढ़े दस बजे रात को जैसे ही पुलिस को संगम के हत्या होने की भनक लगी। पलभर में ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मुंडेरा बुजुर्ग गांव में जा पहुंची। देखते-देखते ही गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। करीब दो घंटे तक गांव में पुलिस फोर्स जमी रही। इस दौरान गांव में अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंचे सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने छापेमारी कराकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करा लिया। अज्ञात की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उधर, एतिहात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।


विवाद का कारण बना अखिलेश, संगम की हुई मौत

खुखुंदू। मृतक संगम मल्ल की मां बुधवार को जीवित्पुत्रिका व्रत नहीं थी। जबकि उसके साथ विवाद करने वाले अखिलेश सिंह की मां व्रत रखीं थीं। संगम की मां तारा देवी बेटे की मौत से सदमे में है। वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही है। रामनरायण मल्ल की चार संतानों में संगम सबसे छोटा बेटा था। माता तारा देवी का कहना है कि हमारे बेटे की बिना विवाद के कारण जान चली गई। गांव में संगम के मिलनसार स्वभाव की हरकोई चर्चा कर रहा था। आरोपी पक्ष का भी कहना था कि विवाद का कारण सिर्फ अखिलेश सिंह है। संगम से दूर-दूर तक कोई विवाद से लेना-देना नहीं था। वह सिर्फ अखिलेश के साथ होने से घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed