फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BA student dies under suspicious circumstances

Deoria News: बीए में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
BA student dies under suspicious circumstances
मदनपुर। कस्बे के मठिया वार्ड में मंगलवार की रात में बीए की एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने देर रात उसका दाह संस्कार कर दिया। घर वालों के मुताबिक वह साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गई थी, हालांकि घटना का कोई कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड के महेश यादव केरल में रहकर पेंटिंग का कार्य करते है। साथ में उनका बेटा प्रिंस भी रहता है। घर पर बेटी प्रिया (22), प्रिंयका (17) और पत्नी ममता रहती हैं। प्रिंयका शेख शहीद महिला विद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की रात वह साड़ी का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गई। घर वालों ने आनन-फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। रात करीब 10 बजे मदनपुर पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली तो पुलिस गांव पहुंची। मृतका के पिता अभी केरल में ही है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल की भी जांच की। सीओ हरिराम यादव ने कहा कि मदनपुर पुलिस को छानबीन का निर्देश दिया गया है। घर वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed