{"_id":"695ab39948a60b89340bfb16","slug":"azamgarh-won-the-football-match-through-penalty-shoot-out-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-171801-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फुटबाल में पेनाल्टी शूट के जरिये आजमगढ़ रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फुटबाल में पेनाल्टी शूट के जरिये आजमगढ़ रही विजयी
Mon, 05 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के एसके इंटर काॅलेज खेल मैदान में आयोजित हो रहे इंडियन डायवर्सिटी राज्यस्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट में रविवार को रामपुर कारखाना और आजमगढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें आजमगढ़ की टीम ने पेनाल्टी शूट के जरिये विजय हासिल करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैच में रामपुर कारखाना और आजमगढ़ की टीम के खिलाड़ी शुरू से ही एक-दूसरे पर अक्रामक होते हुए गोल करने के लिए दबाव बना रहे थे। पहले हाफ में रामपुर कारखाना के खिलाड़ी जर्सी नंबर 12 साहिल ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को मैच में बढ़त दिलाया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर दबाव बनाने लगे। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
मैच के अंतिम क्षणों में आजमगढ़ के जर्सी नंबर सात ओसामा ने गोल दाग टीम को बराबरी पर पहुंचाया। मैच के अंत में दोनों टीमों के बराबरी पर रहने के कारण पेनाल्टी शूट मारा गया। जिसमें आजमगढ़ ने सात गोल, जबकि रामपुर कारखाना के खिलाड़ी मात्र दो गोल कर सके।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि अरविंद कुमार जायसवाल और पंकज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच के रेफरी मकसूद अली, दिलीप मद्धेशिया, रमेश विश्वकर्मा, स्कोरर राकेश मद्धेशिया, बबलू रहे। मौके पर काजू तिवारी, मैनेजर तिवारी, केशव तिवारी, महेश मद्धेशिया, राजेश, अशोक शुक्ल, संजय मद्धेशिया, विष्णु, दीनानाथ यादव मौजूद रहे।