{"_id":"67afa1fec011e9a52b00f1d0","slug":"azamgarh-defeated-gorakhpur-by-78-runs-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147173-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आजमगढ़ ने गोरखपुर को 78 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आजमगढ़ ने गोरखपुर को 78 रन से दी शिकस्त
Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन मऊ ने मैनपुरी छात्रावास को 56 रन से और आजमगढ़ ने गोरखपुर को 78 रन से हराकर दो अंकों की बढ़त बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए मऊ के कुमार राहुल व आजमगढ़ के सुनील कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेल निदेशालय व जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच मऊ जनपद और मैनपुरी छात्रावास के बीच खेला गया। मऊ ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए, जिसमें अभिषेक यादव ने 57, अंकित राय 26, अंकित 23 व राजकुमार यादव और सचिन चौहान ने 13-13 रन बनाए। विपक्षी टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित कश्यप, अर्पित शंकर राठौर और हैदर अली ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी छात्रावास की टीम 14 ओवर में 88 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसमें वंश यादव 12, शिवम यादव 11 और पीयूष पाल ने 10 रन का योगदान दिया। मऊ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुमार राहुल ने तीन ओवर पांच रन देकर तीन, भूपेंद्रनाथ व निलेश राजभर ने क्रमशः दो-दो विकेट और सचिन यादव व विशाल यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
मैन आफ द मैच मऊ के कुमार राहुल को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार दिया गया। दिन का दूसरा मैच गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच खेला गया। आजमगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए, जिसमें सुनील कुमार ने 36 गेंद में तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 75 की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
इसके अलावा दीपक सिंह 32, सत्यम 31 व सौरभ कुमार ने 10 रन का योगदान दिया। गोरखपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आयुष तीन, आशुतोष दो व आदर्श, अभिषेक ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम 109 रन पर ही सिमट गई। इसमें आयुष 33, अभिषेक 23, आदर्श 22 व आशुतोष ने 14 रन का योगदान दिया। आजमगढ़ के पुलकित व अखंड ने क्रमशः तीन-तीन और सौरभ, कृष्णा व अबू कैफ ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच आजमगढ़ के सुनील कुमार को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार दिया गया। मैच के पूर्व मुख्य अतिथि एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. भरत उपाध्याय तथा सचिव डॉ. नवेंदु राय ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ किया। क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, कर्मवीर सिंह क्रीड़ाधिकारी चंदौली ने अतिथियों का स्वागत किया। मैच के दौरान प्रशिक्षक गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अवधेश यादव, देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, संयुक्त सचिव कलाम खान, शाने हबीब, विजय कुमार पाल, सौरभ यादव, प्रवीन कुमार सहित अन्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।