फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ayushman for above than poverty line

गरीबी रेखा से ऊपर वाले भी होंगे ‘आयुष्मान’

Tue, 18 Aug 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
ayushman for above than poverty line
गरीबी रेखा से ऊपर वाले भी होंगे ‘आयुष्मान’
विज्ञापन

शासन के इस प्रस्ताव पर लगी मुहर, मध्यमवर्गीय परिवारों को भी मिलेगा लाभ
अब तक आर्थिक जनगणना के आधार पर कमजोर लोगों को किया गया था चयनित
देवरिया। गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा। हरी झंडी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग मध्यमवर्गीय लोगों की चिकित्सा का कार्य शुरू कर देगा। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के अलावा अब मध्यम परिवार को भी पांच लाख तक का इलाज मिल सकेगा।
वर्ष 2011 की आर्थिक जनगणना के आधार पर आयुष्मान योजना में लोगों को चिह्नित किया गया और इनका गोल्डन कार्ड बना। आयुष्मान योजना के चयनित अस्पतालों में योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को पांच लाख तक का इलाज मिलता है। यह योजना अब सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों तक सीमित नहीं रहेगी। केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव करते हुए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने या मध्यमवर्गीय परिवार को भी शामिल किया है। इसका फायदा वे नागरिक भी लेंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं। शासन ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। आयुष्मान भारत योजना से जिले के मध्यमवर्गीय परिवारों को भी इलाज के लिए सालाना पांच लाख का हेल्थ कवर मिल जाएगा। इससे पहले इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से पिछड़े हुए लोग उठाते थे। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं को एक जगह लाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

वर्जन
आयुष्मान भारत योजना के इस विस्तार से बड़े पैमाने पर उन लोगों को फायदा होगा जो अनियमित सेक्टर्स में काम करते हैं। सेल्फ इम्पलॉयड हैं, प्रोफेशनल्स हैं, या फिर छोटे उद्योग धंधों से जुड़ी कंपनियों में काम करते हैं। सरकार का कहना है कि योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहुंचाया जाएगा। उसके बाद मालूम चलेगा कि क्या काम करता है और क्या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुरेंद्र सिंह, नोडल अफसर प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना।
सभी स्वास्थ्य योजनाएं आयुष्मान में शामिल
देवरिया। सरकार के स्थायी और ठेके पर रखे गए कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके दायरे में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, सफाई कर्मचारी, सड़क हादसे में घायल मरीज, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के जवान भी आएंगे। इन योजनाओं का विलय, होने के बाद उन करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है जो अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चल रहे थे।

इनको मिलेगा लाभ
देवरिया। इस योजना का दायरा बढ़ने से सबसे अधिक फायदा असंगठित सेक्टर में काम करने वाले लोगों को होगा, जो अब तक किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम से दूर थे। इस योजना से स्वरोजगार करने वाले एमएसएमई सेेक्टर में काम करने वाले और मध्यम वर्गीय किसानों को भी फायदा मिलेगा।
जिले में आयुष्मान योजना में चयनित परिवार 151756,
जिले में आयुष्मान योजना से चयनित लाभार्थी 27 लाख
जिले में आयुष्मान योजना में चयनित अस्पताल 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed