{"_id":"616339dc8ebc3e0e5618bf5c","slug":"ayushman-card-distributed-on-monday-deoria-news-gkp4124771145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय कार्डधारकों को आज मिलेगा आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय कार्डधारकों को आज मिलेगा आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय कार्डधारकों को आज मिलेगा आयुष्मान कार्ड
देवरिया। आयुष्मान भारत या मुख्यमंत्री जनआरोग्य से वंचित अंत्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराने की सरकार ने तैयारी पूरी कर ली है। 11 अक्तूबर को प्रदेश में ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री लखनऊ में लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जिसका जिले में सजीव वेबकास्ट किया जाएगा। साथ ही जनपद व ब्लाक स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सौ से 125 अंत्योदय लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड सौंपा जाएगा।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने पत्र भेजकर 11 अक्टूबर को ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम के सफल आयोजन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार के फैसले के बाद अंत्योदय लाभार्थियों का डाटा मुख्यमंत्री जनआरोग्य अभियान के डाटा बेस से इंटीग्रेट किया जा चुका है। इस तरह 11 अक्तूबर को ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम के जरिये एक ही दिन में करीब एक लाख अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही खाद्य एवं रसद विभाग व पंचायती राज विभाग के सहयोग से अधिक से अधिक अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों का ग्रामवार/वार्डवार आधार सीडेड डाटा बेस पहले से मौजूद है, इसलिए लाभार्थियों को चिह्नित करना और जल्दी से जल्दी आयुष्मान कार्ड बनाना आसान है। मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा।