{"_id":"5f357d9f8ebc3e3cf5270c39","slug":"ayouth-hungama-at-police-station-deoria-news-gkp3617013184","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को हवालात में डालने पर युवती ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को हवालात में डालने पर युवती ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को हवालात में डालने पर युवती ने किया हंगामा
शिकायत लेकर पीड़िता भाई के साथ पहुंच गई थाने, आरोपी हिरासत में
भूमि विवाद में युवती ने लगाया मनबढ़ों पर पीटने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/पिंडी। थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद में मनबढ़ों ने एक युवती को बेरहमी से पीट दिया। घायल युवती ने अपना उपचार करा भाई के साथ शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि हल्का के सिपाही ने पीड़िता के भाई को ही हवालात में डाल दिया। इससे नाराज युवती सिपाही पर आरोप लगा हंगामा करने लगी। मामले की जानकारी होने पर हल्का दरोगा ने आनन-फानन में छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने थाने में इसकी तहरीर दी है।
लार थाना क्षेत्र के तकियगा धरहरा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव का गांव के एक व्यक्ति से भूमि विवाद है। आए दिन इसको लेकर अक्सर विवाद भी होता रहता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को ब्रह्मदेव की बेटी माधुरी किसी काम से कहीं जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के कुछ मनबढ़ों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आवाज सुन पहुंचे परिजनों को देख आरोपी भाग निकले। परिजनों ने उसे उपचार कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती घटना की शिकायत लेकर अपने भाई के साथ थाने पहुंची। आरोप है कि हल्का में तैनात एक सिपाही ने युवती के भाई को ही हवालात में डाल दिया। इस बात से नाराज युवती थाना गेट के समीप पहुंच हंगामा करने लगी। मामले की जानकारी होते ही दरोगा ने आनन-फानन में आरोपितों को गांव से हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि युवती की पिटाई करने वाला मनबढ़ शराब माफिया है। पुलिसकर्मी उस पर हाथ डालने से कतरा रहे हैं। युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हल्का दरोगा अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं थी। जानकारी होने पर आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिली है। कार्रवाई की जा रही है।