{"_id":"61914ca21778163fbe3a01ab","slug":"awarnwess-deoria-news-gkp4163440138","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल यौन शोषण के खिलाफ किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल यौन शोषण के खिलाफ किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल यौन शोषण के खिलाफ किया जाएगा जागरूक
विद्यालयों में विविध प्रतियोगिताओं का भी होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बच्चों एवं किशोरों के यौन शोषण को रोकने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बीस नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डा. वेद प्रकाश ने पत्र भेजकर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया है। इस दौरान बाल यौन शोषण के मुद्दे पर लोगों को संवेदनशील बनाने के साथ ही बच्चों के लिए और सुरक्षित माहौल दे सके ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर के तत्वावधान में साथिया समूह के साथ तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर चार्ट, जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आदि आयोजित कर इससे संबंधित जानकारी प्रदान करने और उन्हें जागरूक किया जाएगा। विजेता बच्चों व किशोरों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक के दो इंटर कालेजों में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य काउंसलर, फैमिली प्लानिंग काउंसलर भी जागरुकता अभियान चलाएंगे। उपकेंद्र स्तर पर किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस एवं किशोर मित्रता क्लब की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।