{"_id":"6a10a72af156acbfe00cd047","slug":"awareness-created-to-stop-stone-pelting-on-trains-deoria-news-c-208-1-deo1022-182545-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने के लिए किया जागरूक
Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
भटनी। जीआरपी टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के देवघाट गांव में चौपाल आयोजित कर लोगों को रेलवे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से ट्रेनों पर पथराव जैसी घटनाओं से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य ने कहा कि ट्रेनों पर पथराव करना गंभीर अपराध है। इससे यात्रियों की जान-माल को खतरा हो सकता है। रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी घटनाओं को रोकने में पुलिस का सहयोग करें तथा कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना दें। चौपाल में मौजूद लोगों ने रेलवे सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिया।