फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Auto-rickshaw driver drowns to death in under-construction railway underpass.

Deoria News: ऑटो चालक की निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास में डूबकर मौत

Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver drowns to death in under-construction railway underpass.
- गौरी बाजार क्षेत्र के हरेरामपुर के समीप अंडरपास में भरा था पानी, युवक को निकालकर भेजा गया था मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन


गौरी बाजार। क्षेत्र के हरेरामपुर के समीप पानी से लबालब भरे रेलवे अंडरपास में डूबे टैंपो चालक की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मजदूर की मौत से पूरा परिवार सदमें में है। वहीं लोगों ने अंडरपास में जलभराव की स्थिति पर चिंता जताते हुए इससे बचाव के उपाय की मांग की है।
बता दें कि हरेरामपुर गांव स्थित रेल क्रासिंग संख्यां 141 ए पर डेढ़ वर्ष से अंडरपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को हुई अत्यधिक बारिश के कारण अंडरपास में अंदर पानी भर गया था।। ग्राम करमाजितपुर निवासी दिग्विजय गोंड (41) पुत्र मंगरु सोमवार रात 8:30 बजे गौरी बाजार से पैदल इसी रास्ते घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि टैंपो चालक दिग्विजय अंडरपास पार करते समय पानी अधिक होने की वजह से डूबने लगे। कुछ स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो वे बचाने का प्रयास किए। किसी तरह दिग्विजय को पानी से बाहर निकाला गया। अचेतावस्था में उसे गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां देर रात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुञची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुत्रियों के सिर से उठा पिता का साया
गौरी बाजार। रेलवे अंडरपास में देर रात आटो चालक की डूबकर हुई मौत की सूचना जब परिवार को मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पांच पुत्रियों एव परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया। दिग्विजय किराए पर ऑटो लेकर चलाते थे जिससे परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। पत्नी मुन्नी देवी रह-रह कर अचेत हो जा रही हैं। वहीं पुत्रियां चंदा, ज्योति, प्रीती, माया, जूली एवं सबसे छोटी पुत्री जया का रो-रो कर बुरा हाल है। दिग्विजय तीन भाईयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed