फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Auto overturned on the road after hitting the divider, three injured

Deoria News: डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटा ऑटो, तीन घायल

Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Auto overturned on the road after hitting the divider, three injured
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला के पास एक आटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर जा पलटा। इससे उसमें सवार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

फरीदाबाद, हरियाणा छज्जा नगर पाला निवासी कुणाल कुमार सिंह पुत्र प्रभु सिंह सिवान बिहार में रहकर आटो चलाता है। वह शुक्रवार की शाम को सलेमपुर की तरफ से दो सवारी बैठाकर खुखुंदू की तरफ आ रहा था। आटो लेकर चालक कुणाल अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला के पास ही पहुंचा था कि अचानक आटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर जा पलटी। तेज आवाज सुन कर मौके पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और चालक समेत सभी घायलों को आटो से बाहर निकाल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि चालक को गंभीर चोटें आई हैं। दो अन्य घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed