{"_id":"682a2c8a489043c27a05b747","slug":"auto-overturned-after-going-out-of-control-young-man-died-deoria-news-c-208-1-sdn1004-153882-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, युवक की मौत
Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 19 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
-बेल्थरा रोड से सवारी लेकर सलेमपुर जा रहा था ऑटो, मऊ का था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। बेल्थरा रोड से सवारी लेकर सलेमपुर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर भागलपुर पुल के आगे पिंडी तिराहे के पास रविवार को पलट गया। इसमें सवार मऊ जिले का एक युवक और उसका भाई घायल हो गया। पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके भाई को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, बेल्थरा रोड से सवारी लेकर एक ऑटो सलेमपुर के लिए रवाना हुआ। उसमें करीब छह लोग सवार थे। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर पुल से दो सौ मीटर आगे ऑटो अनियंत्रित हो गया। चालक नियंत्रित कर पाता कि ऑटो पलट गया। उसमें सवार मऊ जिले के थाना रामपुर बेलौली क्षेत्र के ग्राम बेलौली निवासी राजकुमार जायसवाल (46) पुत्र रविंद्र नाथ जायसवाल और उसके भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल 40 घायल हो गए। अन्य यात्रियों को मामूली चोट आई।
आसपास के लोगों व राहगीरों ने ऑटो को सीधा किया और दोनों युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टर ने राजकुमार को मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि जितेंद्र को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मईल थाना प्रभारी कंचन राय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज देवरिया में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई है। कोतवाली पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराएगी।