फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   audio of bribe seeking leaders goes viral

नेता से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

Sat, 31 Oct 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
audio of bribe seeking leaders goes viral
नेता से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल
विज्ञापन

लार (देवरिया)। कोर्ट में जमानतदार वेरिफिकेशन पेपर भेजने के नाम पर हियुवा नेता से एक सिपाही द्वारा रिश्वत मांगने की ऑडियो खूब वायरल हो रहा है। ऑडियो वायरल होते ही महकमे की खूब किरकिरी हो रही है। नेता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री और एसपी देवरिया को ट्वीट कर की है।
अभिमन्यु चौरसिया हिंदू युवा वाहिनी के लार ब्लॉक के अध्यक्ष हैं। उनके भांजे गोलू निवासी पड़सरा जिला बलिया किसी मामले को लेकर देवरिया जेल में सजायाफ्ता हैं। आरोप है भांजे की जमानत के लिए जमानतदार वेरिफिकेशन 13 अक्तूबर को आया। जानकारी होने पर अभिमन्यु ने थाने के पैरोकार से पूछा तो उसने किसी भी तरह का वेरिफिकेशन आने से इनकार कर दिया और टाल मटोल करने लगा। इसकी जानकारी लेने अभिमन्यु कोर्ट चले गए। वहां उन्हें जमानतदार वेरिफिकेशन पैरोकार के रिसीव होने की बात बताई गई। आरोप है कि उसी रात थाने के एक पैरोकार घर पहुंचे और वेरिफिकेशन के नाम पर खर्चा देने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

इस पर नेता ने अपना परिचय दिया, आरोप है कि इससे नाराज पैरोकार ने गलत रिपोर्ट लगा जमानतदार वेरिफिकेशन कोर्ट को भेज दिया। इस बात से नाराज नेता ने सिपाही द्वारा खर्चा मांगने की ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की खूब किरकिरी हो रही है। उधर मुख्यमंत्री और एसपी को रिश्वत मांगने की जानकारी ट्वीट कर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि इस बात की जानकारी मुझे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed