फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   atul maheshwari scholership

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Sun, 20 Oct 2019 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholership
अमर उजला फाउंडेशन के तरफ से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृतर्त परीक्षा देकर पीएन एकेडमी से बाहर ? - फोटो : DEORIA
फोटो समाचार...
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा बच्चों का उत्साह, 454 ने लिया हिस्सा
पीएन एकेडमी उमानगर में हुई परीक्षा अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
सामान्य ज्ञान के सवालों ने उलझाया, गणित-विज्ञान में दिखाई मेधा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। डेढ़ घंटे तक पूरी तल्लीनता से सवालों को हल कर छात्रवृत्ति राशि पर दावा ठोंका। शहर के पीएन एकेडमी उमानगर में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत कुल 658 बच्चों के सापेक्ष 454 ने हिस्सा लिया।
दो वर्गों की इस परीक्षा में 9-10वीं में कुल 281 बच्चों के सापेक्ष 208 और 11-12वीं में 377 के सापेक्ष 246 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच एक-एक बच्चों को प्रवेश पत्र की जांच के बाद प्रवेश दिया गया। कुल 25 कमरों में हुई परीक्षा के दौरान पहली बार ओएमआर शीट पर उत्तर देने में बच्चे थोड़ा हिचकते दिखे। हालांकि, कुछ देर बाद उसे समझते ही फर्राटे से सवाल हल करते गए। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में पीएन एकेडमी की शिक्षिका भव्या त्रिपाठी, अर्चना सिंह, सविता मिश्रा, कामिनी मिश्रा, पूनम उपाध्याय, अंजली श्रीवास्तव, पूजा सिंह, अंजली चौरसिया, प्रिया मल्ल, अनुराधा गुप्ता, ममता सिंह, ज्योति तिवारी, शशि त्रिपाठी, अदिती राव, अनुष्का शुक्ला, खुशबू त्रिपाठी, ज्योति तिवारी, अर्चना श्रीवास्तव, सुषमा मिश्रा, अमृता त्रिपाठी, मनि त्रिपाठी, नीतू सिंह, रीता तिवारी, आकांक्षा श्रीवास्तव, साक्षी त्रिपाठी, शालिनी पांडेय, आयुषी मिश्रा, राजकुमार सिंह, संदीप चतुर्वेदी, रजनीश तिवारी, इसरार अहमद, रामेश्वरम रजत, विपुल, यज्ञप्रकाश, अमित मौर्या, रौनक, रविंद्र, विक्रम यादव, विनीत मिश्रा आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

पीएन एकेडमी परिवार ने भी प्रतियोगिता को दिया प्रोत्साहन
पीएन एकेडमी की ओर से भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य सुधीर सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर उत्तर देने की शैली का पता लगता है। अब सारी प्रतियोगी परीक्षाएं इसी पैटर्न पर हो रही हैं तो पहले से ही विद्यार्थियों को इसका अभ्यास होने से आगे की परीक्षाओं में त्रुटियों की आशंका कम रहती है। ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीकअप...
गणित के सवालों ने उलझाया। इसके सवाल ज्यादा रहे। हल करने में समय लगा। ऐसी प्रतियोगिताओं से आगे की तैयारी में अच्छी मदद होगी।
-खुशबू गुप्ता।
इतिहास और हिंदी के सवाल आसान रहे, इसलिए इन्हें पहले किया। गणित के कई सवाल समझ में नहीं आए, जो आ रहे थे, उसे ही किया।
-सानिया अंसारी।
गणित में सभी सवाल कठिन रहे। अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न काफी आसान लगे। सामान्य ज्ञान के सभी सवाल हल किए। पेपर अच्छा हुआ।
-शिल्पा जायसवाल।
करेंट अफेयर्स की रोजाना तैयारी के चलते सामान्य ज्ञान के सवाल को करने में अधिक समय नहीं लगा। गणित के सवाल भी ठीकठाक रहे।
-काजल सिंह।
निरंतर अभ्यास करने के चलते गणित के सवाल आसान लगे। इसकी अपेक्षा सामान्य ज्ञान के सवाल हल करने में माथापच्ची करनी पड़ी।
-सौरभ वर्मा।
गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी सभी विषयों के सवाल उन्हें अच्छे लगे। पाठ्यक्रम से ही संबंधित होने से जवाब देने में कोई परेशानी नहीं हुई।
-अमन यादव।
सामान्य ज्ञान के सवाल सबसे अधिक पसंद आए, क्योंकि इसकी तैयारी पहले से करते हैं। इसकी अपेक्षा गणित के सवालों ने उलझा दिया।
-गौरव श्यामा।
सभी विषयों के 12वीं के पाठ्यक्रम के ही सवाल आए थे, ऐसे में सभी सवालों को देखा, समझा और फिर ओएमआर शीट पर उत्तर भरा। -आयुष्मान सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed