फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Atul Maheshwari contained 299 scholarship exam

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 299 हुए शामिल

Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari contained 299 scholarship exam
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
 शहर के खरजरवा स्थित कलिंद इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2016 संपन्न हुई। कुल 478 विद्यार्थियों में 299 ने परीक्षा दी। डेढ़ घंटे की परीक्षा में नौवीं, दसवीं, ग्यारवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। 
विज्ञापन

निर्धारित समय 10 बजे से पहले ही परीक्षार्थी अपना-अपना प्रवेश पत्र लेकर पहुंचने लगे थे। अमर उजाला और विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक दिन पूर्व ही परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। बच्चों को बैठने के लिए सीटिंग प्लान बनाया गया था। 10 कमरों में बच्चों को बैठाया गया था। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इस पर कॉलेज के प्रधानाचार्य वकील सिंह और अन्य अध्यापकों ने खुशी जाहिर की। परीक्षा में सफल होकर चयनित होने वाले परीक्षार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

इनसेट में-
ऐसी परीक्षाओं से परीक्षार्थियों के बढ़ते हैं हौसले
प्रतियोगी परीक्षाओं से बच्चों के हौसले बढ़ते हैं। कंपटीशन की भावना जागती है। यदि बच्चे समय रहते इस तरह की परीक्षाओं में शिरकत करें तो आगे चलकर उन्हें सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं में परेशानी नहीं होगी। अमर उजाला फाउंडेशन का यह कार्य सराहनीय है। - वकील सिंह, प्रधानाचार्य, कलिंद इंटर कॉलेज, खरजरवा, देवरिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
0- बहुत आसान था पेपर
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होकर अच्छा लगा। पेपर आसान था। उम्मीद है कि छात्रवृत्ति के लिए चयन हो जाएगा। - अंकिता दुबे, कक्षा 11, रामपुर दुबे, बलटिकरा। 
0- परीक्षा में शामिल होकर अच्छा लगा
पहली बार प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुई हूं। ओएमआर शीट भरने और अन्य जानकारी हुई है। पेपर अच्छा हुआ है, इसलिए चयनित हो सकती हूं। - कामना श्रीवास्तव, कक्षा 11, चकरवा बहोरदास, सलेमपुर। 
0- बहुत कुछ सीखने मिला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होकर बहुत कुछ सीखने को मिला। इस परीक्षा में शामिल होने के बाद आगे की कंपटीशन की तैयारियों के बारे में जानकारी मिली है। - चांदनी मिश्रा, कक्षा 11, चकरवा, पकड़ी बाजार।
0-  फार्म भरने के साथ शुरू कर दी थी तैयारी
- हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा  उत्तीर्ण करने वाले  विनायक राज ने भी परीक्षा में हिस्सा  लिया। इस बार वह 11वीं की परीक्षा  में शामिल हुए। विनायक ने बताया कि छात्रवृति फार्म भरने के साथ  परीक्षा की तैयारी में जुट गया था। मीडियम प्रश्न आए थे। इससे प्रश्न हल  करने में काफी सहूलियत मिली। परीक्षा में शामिल होकर काफी खुश हूं। विनायक  राज, महाराजा अग्रेसन इंटर कॉलेज देवरिया।  
---------
0- गरीब छात्रों के लिए संजीवनी
- पहली बार अतुल माहेश्वरी  छात्रवृति परीक्षा में हिस्सा लिया हूं। परीक्षा देकर मन प्रसन्न  है। यह परीक्षा गरीब छात्रों का भविष्य बनाने के लिए संजीवनी साबित हो रही  है। आदित्य यादव, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पथरदेवा
0-आत्मविश्वास बढ़ा
-अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा में  शामिल होकर आत्मविश्वास बढ़ा है। पेपर काफी अच्छा हुआ है। यदि इसमें सफलता  मिली तो आगे की पढ़ाई में आर्थिक दिक्कत नहीं आएगी। प्रवीण कुमार, डॉ. राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, पकड़ी बाबू, भाटपाररानी
0- 
-मैं  अपने दम पर पढ़ाई करना चाहता हूं। इसी उद्देश्य से परीक्षा में शामिल हुआ  था। बेहतर पेपर  हुआ है लेकिन जो भी प्रश्न आए थे वह काफी कठिन थे। मैं डॉक्टर बनना चाहता हूं। -अभिषेक मिश्रा, भीष्म सिंह इंटर मीडिएट इंटर कॉलेज, पिपरा बघेल



इनका रहा सहयोग
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 के सफल संचालन में कलिंद इंटर कॉलेज के शिक्षक संदीप मल्ल, रामसुमेर पांडेय, श्रीनिवास सिंह, कमलेश सिंह, हरिशचंद्र शुक्ल, लालबाबू यादव, रामायण मणि, सुरेन्द्र सिंह, श्रीनिवास पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुनील पांडेय, राकेश मणि, लालमोहन चौरसिया, पुरूषोत्तम तिवारी, शीला मिश्रा, ममता, यशदीप प्रताप मल्ल, अमर मिश्र आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed