फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   atul became president and murali secretory of rotary club deoria central

रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के अतुल अध्यक्ष, सचिव बने मुरली

Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
atul became president and murali secretory of rotary club deoria central
रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के अतुल अध्यक्ष, सचिव बने मुरली
विज्ञापन

देवरिया। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल की नई कार्यकारिणी का चुनाव शनिवार की देर रात हनुमान मंदिर रोड स्थित सभागार में हुआ। इसमें सत्र 2022- 23 के लिए अतुल बरनवाल को अध्यक्ष एवं मुरली सिंह को सचिव चुना गया।

मुख्य अतिथि सीडीओ रवींद्र कुमार ने अध्यक्ष एवं सचिव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि एडिशनल एसपी राजेश कुमार एवं रोटरी के रीजनल चेयरमैन रामकुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर रोटेरियन अतुल बरनवाल ने गत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। रोटेरियन नितिन बरनवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। जनपद में उत्कृष्ट सेवा देने के लिए डॉ. एसएस गौड़, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. एसएस द्विवेदी, डॉ. आरपी शाही, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. एसएन मणि को सम्मानित किया। साथ ही उन रोटेरियन सदस्यों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया, जिन्होंने सत्र 2021-22 में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के चार्टर प्रेसिडेंट अखिलेंद्र शाही ने कहा कि समाज सेवा के लिए रोटरी क्लब ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है और आगे भी करता रहेगा। शपथ ग्रहण में रोटरी क्लब कुशीनगर से आए हुए पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शाल ओढ़ाकर एवं बुके देकर बधाई दी। मौके पर ही डॉ. आरके श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष एवं कपिल सोनी को उप सचिव, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा को कोषाध्यक्ष एवं बृजेश सिंह, अवनीश मिश्रा, आशुतोष मरोदिया, सुमित राजगढ़िया को डायरेक्टर नियुक्त कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर ही अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया एवं जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, रोटरी क्लब की महिला विंग इनरव्हील क्लब से शिखा बरनवाल, सुचित्रा अवस्थी, माया सिंह एवं सुमन शुक्ला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन राजेंद्र जायसवाल, अरुण बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, हिमांशु सिंह, अनवारूल हक, संजय राय, लालजी गुप्ता, सतपाल सिंह, संतोष जायसवाल, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, श्रीधर पांडेय, जावेद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed