फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attempted rape of an eight-year-old girl, FIR registered against the accused

Deoria News: आठ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Attempted rape of an eight-year-old girl, FIR registered against the accused
तरकुलवा। बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ एक किशोर द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस मामले में पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एक गांव की रहने वाली आठ साल की मासूम बुधवार शाम तीन बजे के करीब घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी जिसकी उम्र 16 वर्ष है, उसे पकड़ कर अश्लील हरकत करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच कुछ लोगों के पहुंच जाने से आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बृहस्पतिवार को इसकी लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर प्राथमिकी कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed