फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attempted murder case on 13 including three women accused of Marpeet

Deoria News: मारपीट के आरोप में तीन महिलाओं समेत 13 पर हत्या के प्रयास का केस

Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 14 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder case on 13 including three women accused of Marpeet
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली गांव में जमीन और पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार को हुई मारपीट में पुलिस ने रविवार को एक पक्ष की तहरीर पर तीन महिलाओं समेत 13 लोगों पर बलवा, हत्या का प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हालांकि, दूसरे पक्ष से अब तक तहरीर नहीं दी गई, जबकि इस पक्ष से भी कई लोग चोटिल हुए हैं।
बताते चलें कि शनिवार की सुबह हुए विवाद में लाठी-डंडे और फावड़े से हुए हमले में दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए थे। डेहरी उर्फ तिलौली गांव निवासी गुड्डू यादव (35) का पड़ोसी पवन यादव (38) के घर से पुरानी रंजिश और जमीन का विवाद चलता है। शनिवार की सुबह करीब सात बजे गुड्डू यादव अपने हिस्से के खेत में धान की रोपाई के लिए पानी चला रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष ने पहुंचकर विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed