{"_id":"697e43c3eae11070ef0dbbb7","slug":"attempt-to-snatch-bag-full-of-rupees-from-conductor-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-173852-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परिचालक से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परिचालक से रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश
Sat, 31 Jan 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बरहज/कपरवार। मऊ जनपद के दोहरीघाट डिपो की परिवहन निगम की बस की महिला परिचालक से शनिवार को कुछ मनबढ़ों ने कैश भरा बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने मारपीट हुई। यात्रियों के हस्तक्षेप और पुलिस के आने की सूचना पर मनबढ़ भाग गए।
परिवहन निगम की परिचालक पारस गांव निवासी डिंपल और चालक राहुल कुमार दोहरीघाट डिपो की बस लेकर बड़हलगंज से बरहज होते हुए देवरिया के लिए चले थे। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस को दी तहरीर में परिचालक डिंपल का कहना है कि उनकी बस सीधेगौर गांव तक पहुंची थी।
इसी बीच दो पहिया वाहन से पीछा कर रहे कुछ मनबढ़ों ने बस रुकवाई और बैग छीनने की कोशिश करने लगे। बैग छीनने में नाकाम होने पर हाथापाई करने लगे।
यात्रियों के आगे आने पर मनबढ़ किसी तरह बस से नीचे उतर गए, लेकिन दोबारा कपरवार चौराहे पर बस को रोककर उसमें सवार होकर मारपीट करने लगे। चौराहे पर खड़ी बस में हो-हल्ला सुनकर अगल-बगल के लोग भी जुट गए।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि रामजानकी मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। बस चालक व बाइक चालकों के बीच ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है।ा